500 स्क्वायर फीट छत ढलाई में कितना सरिया लगेगा

500 स्क्वायर फीट छत में कितना सरिया लगेगा | 500 स्क्वायर फुट छत एवं बीम ढलाई में कितना सरिया लगता है | 500 स्क्वायर फुट मकान बनाने में कितना सरिया लगेगा | 500 स्क्वायर फीट छत ढलाई में कितना सरिया लगेगा। 500 square feet me kitna sariya lagega.





जी हां दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम जानने की कोशिश करेंगे यदि आप अपना मकान बना रहे हैं और छत और बीम का ढलाई करवाना है, तो बहुत लोगों का प्रश्न होता है कि 500 स्क्वायर फीट छत ढलाई में कितना सरिया लगेगा? (How much steel required for 500 sq ft slab)। जैसा कि आप जानते हैं कि छत एवं बीम की ढलाई एक साथ होती है इसलिए इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानने की कोशिश करेंगे कि 500 स्क्वायर फीट का आपको छत की ढलाई करना हो तो छत और बीम ढलाई के लिए कितना किलो सरिया की आवश्यकता पड़ेगी।

छत ढलाई में आवश्यक सरिया की मात्रा इस बात पर निर्भर करता है की छत की मोटाई क्या है, मकान का कुल भार कितना होने वाला है, कंक्रीट का मिश्रण क्या है और आप किस प्रकार का मकान बना रहे हैं आवासीय मकान है कि कमर्शियल हैं ।



  500 स्क्वायर फीट छत में कितना सरिया लगेगा
500 स्क्वायर फीट छत में कितना सरिया लगेगा

साधारणत छत ढलाई में दो प्रकार के सरिया का इस्तेमाल होता है। एक सरिया जो की छत के बॉटम में दिया जाता है उसे मेन बार कहते हैं जो कि अधिक व्यास का होता है और ऊपर की सरिया को डिस्ट्रीब्यूशन बार कहा जाता है जो कि निम्न ब्यास का होता है। साधारणत छत ढलाई में 10 एमएम एवं 8 एमएम सरिया का इस्तेमाल होता है, 10 एमएम का सरिया छत के बॉटम में दिया जाता है और 8 एमएम का सरिया छत के ऊपरी भाग में दिया जाता है।

छत की मोटाई कितनी होती है?, साधारणत छत की मोटाई आवासीय मकान के लिए 4 इंच लिया जाता है और हॉस्पिटल, कमर्शियल, स्कूल, अस्पताल, बिजनेस मकान, सरकारी मकान, आवासीय मकान की छत की मोटाई 5 इंच ली जाती है कुछ मकानों में यदि भार अधिक हो तो छत की मोटाई 6 इंच तक भी ली जाती है ।



500 स्क्वायर फीट छत ढलाई में कितना सरिया लगता है

500 स्क्वायर फीट में कितना सरिया लगेगा? Thumb rule एवं अनुभव के आधार पर आवासीय मकान के छत ढलाई में 80 किलो से 90 किलो सरिया प्रति क्यूबिक मीटर लगता है, और यदि कमर्शियल बिल्डिंग हो तो सरिया की मात्रा 90 किलो से 100 किलो प्रति क्यूबिक मीटर लगेगा ।

500 स्क्वायर फीट में कितना सरिया लगेगा आइए हम इसकी गणना करते हैं:-
1) छत की मोटाई फिट में = 4÷12 = 0.33 फुट
2) छत का आयतन = 500 sq ft ×0.33 = 165 क्यूबिक फुट
3) छत का आयतन क्यूबिक मीटर में = 165 ÷ 35.32 = 4.67 क्यूबिक मीटर
4) आवश्यक सरिया की मात्रा = 80× 4.67 = 375 kg या 90 × 9.34 = 420 kg



500 स्क्वायर फीट में कितना सरिया लगेगा? (500 square feet me kitna sariya lagega),  अनुभव के आधार पर, साधारणत, 500 स्क्वायर फीट आवासीय मकान के छत ढलाई में लगभग 375 किलो से 420 किलो (3.75 से 4.2 क्विंटल) सरिया लगता है जब छत की मोटाई 4 इंच तक हो और 5 इंच मोटाई के लिए 475 किलो से 525 किलो (4.75 से 5.25 क्विंटल) सरिया लगेगा।

500 स्क्वायर फीट छत एवं बीम ढलाई में कितना सरिया लगेगा

यदि छत और बीम दोनों का एक साथ सरिया का गणना करना हो तो उसमें अधिक सरिया लगेगा, इससे गणना करने के लिए हम एक thumb rule का इस्तेमाल करेंगे जो की अनुभव आधारित हैं। अनुभव के आधार पर 1.5 से 1.6 किलो सरिया प्रति स्क्वायर फुट छत का लगता है। इसलिए 500 स्क्वायर फीट छत और बिम ढलाई में लगभग 7.5 क्विंटल से 8 क्विंटल सरिया की मात्रा लगेगा । इसका गणना हम किस प्रकार कर सकते हैं :- 500×1.5 = 750 kg या 500 × 1.6 = 800 kg



500 स्क्वायर फीट छत एवं बीम ढलाई में कितना सरिया लगेगा?, अनुभव के आधार पर, साधारणत, 500 स्क्वायर फीट आवासीय मकान के छत एवं बीम ढलाई में लगभग 750 किलो से 800 किलो (7.5 से 8 क्विंटल) सरिया लगता है जब छत की मोटाई 4 इंच और बिम साइज 10″×12″ तक हो ।

500 स्क्वायर फीट के मकान में कितना सरिया लगेगा

यदि आप 500 स्क्वायर फीट के मकान में कुल लगने वाला सरिया का मात्रा गणना करना है, अर्थात यदि आप कॉलम, बीम, पिलर, लिंटर, फाउंडेशन छत एवं बीम ढलाई सभी के लिए सरिया की मात्रा की गणना करना है तो थंब रूल एवं अनुभव के आधार पर 2.5 किलो सरिया प्रति स्क्वायर फुट मकान के बिल्ट अप एरिया का लगता है, इस प्रकार 500 स्क्वायर फीट मकान में कुल 12.5 क्विंटल या 1250 किलो सरिया की मात्रा लगेगा ।



500 स्क्वायर फीट के मकान में कितना सरिया लगेगा? , अनुभव के आधार पर, साधारणत, 500 स्क्वायर फीट आवासीय मकान में कुल लगभग 1200 किलो से 1500 किलो (12 से 15 क्विंटल) सरिया लगता है । इसमें फुटिंग, फाउंडेशन, प्लिंथ बीम, पिलर्स, लिंटल, छत एवम बीम ढलाई सभी के लिए सरिया की मात्रा शामिल हैं ।

समेकन :
500 स्क्वायर फीट आवासीय मकान के छत ढलाई में लगभग 375 किलो से 420 किलो (3.75 से 4.2 क्विंटल) सरिया लगता है जब छत की मोटाई 4 इंच तक हो और 5 इंच मोटाई के लिए 475 किलो से 525 किलो (4.75 से 5.25 क्विंटल) सरिया लगेगा।



अधिक महत्वपूर्ण पोस्ट:―

  1. एक वर्ग फुट में कितनी ईंटों की आवश्यकता होती है | ईंट गणना
  2. 1:6 मोर्टार में सीमेंट रेत की मात्रा की गणना कैसे करें
  3. कुर्सी बार की लंबाई काटने की गणना कैसे करें
  4. 100 वर्ग मीटर में कितने AAC ब्लॉक होते हैं?
  5. 1500 वर्ग फुट घर निर्माण लागत और निर्माण सामग्री